दुष्कर्मियों को सरेआम फांसी हो : जेआईएच
देश का हर वर्ग दुष्कर्मियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किए जाने के पक्ष में है। जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने ऐसे लोगों को सरेआम फांसी देने का सुझाव दिया है। जेआईएच ने जस्टिस जेएस वर्मा समिति को 11 सुझाव दिए हैं। जेआईएच के महासचिव नुसरत अली ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इन सुझावों में को-एजुकेशन वाले स्कूल बंद करने और लड़कियां को गरिमापूर्ण परिधान पहनने के सुझाव शामिल हैं।