विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Sant Shri Asharamji Bapu

अब कई पार्टनर से सेक्‍स का जमाना : भट्ट

1 of 9 Photos
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली गैंगरेप की शिकार दामिनी को ही दोषी ठहराने और फिर आलोचकों की तुलना कुत्‍ते से करने वाले आसाराम बापू पर एक और केस दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बिहार में दर्ज हुआ है। मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुकदमा दर्ज कराया है। सीजेएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए आगामी दो फरवरी को सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है। ओझा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता को दोषी बताया जाना महिलाओं के अस्मिता को ठेस पहुंचाना है। उनके बयान से अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले आसाराम पर केस दर्ज करने के लिए उत्‍तर प्रदेश में भी कोर्ट में अर्जी दी जा चुकी है। लेकिन आसाराम ने विवादित बयान देने का सिलसिला रोका नहीं है। 
 
देश जहां पाकिस्‍तानी फौज की बर्बर हरकत पर गुस्‍से में है, वहीं बुधवार को लगातार चौथे दिन आसाराम ने विवादित बयान दिया। इस बार कहा, ‘युवक-युवतियों में दोस्ती, यानी सत्यानाश होना तय है।’ वह बुधवार को बारामती (महाराष्‍ट्र) में सत्संग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘विदेशों में हर साल पांच लाख से ज्यादा लड़कियां गर्भपात कराती हैं। यह गंदगी भारत में न आने दें। युवक युवकों से तथा युवतियां युवतियों से ही दोस्ती करें। युवक-युवती में मैत्रीपूर्ण प्रेम संबंधों का बढऩा यानी सत्यानाश होना तय है।’ आसाराम जहां ऐसा कह रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के निर्देशक महेश भट्ट कुछ अलग ही राय दे रहे हैं। उनका कहना है कि अब तो 'मल्‍टी पार्टनर सेक्‍स' का जमाना आ गया है। छोटे शहरों में भी एक से ज्‍यादा पार्टनर से सेक्‍स का चलन बढ़ रहा है और समाज को इसे स्‍वीकार कर लेना चाहिए (उनकी पूरी बात यहां पढ़ें)
 
आसाराम ने यह भी कहा, ‘दुष्कर्म पीडि़त छात्रा के बारे में मेरा वक्तव्य गलत नहीं था। जो इसे गलत साबित करेगा उसे मैं 50 लाख रुपए पुरस्कार दूंगा।’ (दिल्‍ली गैंगरेप केस का अपडेट पढ़ें)
 
आसाराम का विवादों से पुराना नाता रहा है। खुद को संत कहने वाले आसाराम को बात बात में गुस्‍सा आ जाता है। वह कभी मीडिया पर भड़क जाते हैं तो कभी नरेंद्र मोदी पर। इतना ही नहीं, आसाराम के आश्रम में बच्‍चों की लाश भी मिल चुकी है। आरोप लगा कि आश्रम में काला जादू होता है। दवाइयों में भी मिलावट का आरोप लगा तो आश्रम में छापे पड़े। लेकिन इस बार आसाराम ने दिल्‍ली गैंग रेप की शिकार लड़की को को ही घटना के लिए दोषी बता दिया। जब मीडिया ने उनके बयान को दिखाना शुरू किया तो उन्‍होंने मीडिया पर ही इल्‍जाम लगा दिया कि विदेशी पैसे से चल रहा मीडिया उन्‍हें बदनाम करने पर तुला हुआ है। आसाराम से जुड़े विवादों पर एक नजर:
 
फोटो: दिल्ली गैंगरेप की घटना की पीडि़ता को लोग अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अहमदाबाद में पतंग के माध्यम से ‘दामिनी’ को श्रद्धांजलि दी गई। 
यह भी पढ़ें
 
 

दिल्‍ली गैंगरेप: पिता ने दुनिया को बताया बेटी का नाम

आसाराम बापू ने दिल्‍ली गैंगरेप की शिकार को ही बताया दोषी !

आंखों देखी: तन ढंकने के लिए किसी ने कपड़े तक नहीं दिए थे 'दामिनी' को...

महिलाओं को नंगा करना यौन अपराध नहीं! बलात्‍कारी के बाद कानून करता है पीडि़ता का 'बलात्‍कार' 

'नाबालिग' आरोपी ने की थी सबसे ज्‍यादा दरिंदगी, दो बार किया था 'दामिनी' का बलात्‍कार!

"मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"

भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्‍मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण

 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment