नई दिल्ली/लखनऊ/मुंबई. दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरे में कैद कर दिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री और शनिवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री कम है।
यह पिछले पांच साल में जनवरी में रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान है। इससे पहले साल 2008 में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। यही नहीं जनवरी के अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहने के आसार हैं जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 8 डिग्री कम है। इससे पहले बीते बुधवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा जब अधिकतम तापमान मात्र 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
देश भर में हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ठंड के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में 10 साल का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के नीचे बना रहा। इससे कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। कई ट्रेनें 12 से 20 घंटे की देरी से चल रही हैं।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में छह और सुल्तानपुर में चार लोग मारे गए। पिछले 30 दिनों में राज्य में ठंड के कारण 140 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में पाला पडऩे से दलहन, तिलहन, सब्जियों और पान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। (एक दिन पहले ठंड का हाल और राजस्थान में बर्फ की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें)
सांताक्रूज सबसे ठंडा
उत्तर भारत में कहर बरपा रही ठंड मुंबई तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सांताक्रूज में तापमान गिरकर 12.6 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 10 साल में जनवरी की शुरुआत में यह सबसे ठंडा दिन रहा।
अलमोड़ा में शून्य पर पारा
श्रीनगर में शुक्रवार रात का तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह कश्मीर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। उत्तराखंड में अलमोड़ा, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में शून्य से नीचे तापमान रहा। मैदानी इलाकों में दिनभर कोहरा छाया रहा।
माउंट आबू में जमी बर्फ
राजस्थान के माउंट आबू (-1) में तापमान माइनस में पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। हरियाणा में नारनौल और मध्यप्रदेश में छतरपुर सबसे ठंडा रहा।
(तस्वीरः दिल्ली स्थित जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के कैंपस में कार की छत पर जमा बर्फ)
आगे क्लिक कर देखें सर्दी झेल रही दिल्ली के कुछ रंग तस्वीरों में...
ठंड का कहर: राजस्थान में जमी बर्फ, श्रीनगर में सड़क बंद
PHOTOS जरा हट के: डिलीवरी के दौरान बच्ची ने पकड़ी डॉक्टर की अंगुली