विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Selfish Pak Army May Start Nuclear War

'भारत पर परमाणु बम गिरा सकती है पाकिस्‍तानी सेना'

dainikbhaskar.com | Jun 25, 2012, 09:16AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. बांग्‍लादेश के भारत में हाई कमिश्‍नर अहमद तारिक करीम ने एक किताब में आशंका जताई है कि पाकिस्‍तान की स्‍वार्थी सेना अपने मतलब के लिए भारत के साथ न्‍यूक्लियर वॉर छेड़ सकती है।









करीम ने यह किताब पिछले सप्‍ताह ही बीजेपी के सीनियर लीडर लालकृष्‍ण आडवाणी को भेंट की है। इसमें उन्‍होंने कहा है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच कश्‍मीर को लेकर हुई हथियारबंद लड़ाई में पाकिस्‍तान की सेना ने ऐसी भूमिका निभाई जिससे यह मामला हमेशा के लिए सुरक्षा संबंधी जटिल मसला बन गया। 









आडवाणी ने अपने ब्‍लॉग में करीम के नजरिये का कुछ अंश का जिक्र किया है। करीम ने भारत और पाकिस्‍तान के बनने के बाद दोनों देशों की सरकारों के नजरिये पर भी रोशनी डाली है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के साथ दुश्‍मनी होने के बावजूद भारत ने लोकतंत्र का रास्‍ता चुना और जम्‍हूरियत से जुड़ी अन्‍य सिविक संस्‍थाएं बनाईं। लेकिन इसके बरक्‍स पाकिस्‍तान ने भारत से होड़ लेनी शुरू कर दी।








पाकिस्‍तान ने जस का तस जवाब तैयार करने के लिए मिसाइल और न्‍यूक्लियर मामलों में भारत के साथ रेस लगाने की कोशिश की। इसका असर यह हुआ कि पाकिस्‍तान अपने लोगों की मुश्किलें हल नहीं कर सका और भीतर से खोखला हो गया।








करीम से पहले एक ब्रिटिश राजनयिक ने भी पाकिस्‍तान की परमाणु क्षमता का जिक्र करते हुए बताया था कि वह महज आठ सेकंड में भारत पर परमाणु हमला कर सकता है।





दाऊद के इशारों पर नाचती है बॉलीवुड अभिनेत्री लैला




 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment