PICS: पद, पैसा और पॉवर के चक्कर में फंस कर गवायी इन मासूमों ने जान

हरियाणा की पूर्व उप-महाधिवक्ता फिजा उर्फ अनुराधा बाली की उनके चंडीगढ़ स्थित घर से लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। एक नेता से प्यार करने का ऐसा अंजाम होगा शायद उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। बताते चलें कि वह उस समय सुर्खियों में आई थी जब उसने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भजनलाल के बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन से धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली थी। बाद में चंद्रमोहन ने उनसे पल्ला झाड़ लिया था।
गौरतलब है कि जब-जब सेक्स और सियासत का कॉकटेल हुआ है, तब-तब हंगामा बरपा है। किसी न किसी महिला ने अपनी जान गंवाई है। हर बार भुगतना सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को ही पड़ा। महिला आंदोलन में एक थ्यौरी बड़ी प्रचलित है।
ट्रेपिंग इन इमोशनल। यानी एक महिला की भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए उसे अपने चंगुल में फंसाना।
तस्वीरों के जरिए जानते हैं उन महिलाओं के बारें में जो सेक्स-सियासत के भंवर में फंसकर बर्बाद हो गईं...






