नई दिल्ली. विवादास्पद शांति भूषण सीडी मामले में दिल्ली पुलिस ने आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में शांतिभूषण, अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव को नोटिस भेजेगी। पुलिस शांतिभूषण के साथ साथ मुलायम और अमर से भी पूछताछ कर सकती है।
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पर दिल्ली पुलिस को फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पेश की गई क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार नहीं हैं। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि इस मामले की दिल्ली पुलिस फिर से जांच करें। कोर्ट ने पूछा था कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुलायम सिंह और अमर सिंह से क्यों नहीं पूछताछ की।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की फिर से जांच करें। गौरतलब है कि पिछले साल टीम अन्ना के सदस्य शांति भूषण के बीच अमर सिंह और मुलायम सिंह के साथ बातचीत करने का सीडी रिकार्ड की गई। इस मामले के बाद शांतिभूषण पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा था। शांति भूषण ने इस सीडी को फर्जी बताते हुए कहा था कि इसमें सुनाई देने वाली आवाज उनकी नहीं है।
Related Articles:
शांति भूषण ने स्टांप ड्यूटी चोरी के आदेश को चुनौती दी