VIDEO: राधे मां के 'रेड रोज' का कमाल, भक्त हो जाते हैं निहाल!

नई दिल्ली. निर्मल बाबा के नुस्खों को कौन नहीं जानता, लेकिन राधे मां का अंदाज जुदा है। वह ना तो कुछ बोलती हैं, ना ही कोई उपाय बताती। कथित रूप से हमेशा चुप रहने वाली यह महिला अपने भक्तों को अधिकांशत: रेड रोज देती हैं। भक्तों की ओर प्यार भरी नजरों से देखते हुए सर पर हाथ फेरती हैं।
भक्ति संगीत की धुन पर थिरकती राधे मां कभी-कभी रौद्र रूप भी दिखाती हैं। उनके भक्तों का मानना है कि उनमें देवी का वास है। रौद्र रूप धारण करते ही तेजी से नाचने लगती हैं। लोगों को पैर से मारकर आशीर्वाद देती हैं। पर एक निजी न्यूज चैनल ने दावा किया है कि उनके पास राधे मां की बोलती हुई वीडियो फुटेज है।
आपकी राय: सुधि पाठकों, राधे मां पर भी निर्मल बाबा की तरह उंगली उठाई जा रही है। धीरे-धीरे विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। 21वीं सदी में क्या इस तरह चमत्कार स्वीकार्य किए जा सकते हैं। अपनी राय दीजिए।
वीडियो में देखिए राधे मां का अंदाज...








