स्लीपर क्लास में आईडी प्रूफ दिखाने का मामला ठंडे बस्ते में!
Danikbhaskar.com
| Aug 28, 2012, 10:39AM IST

नई दिल्ली।रेल टिकटों की बुकिंग में सक्रिय दलालों पर शिकां कसने के लिए रेलवे द्वारा स्लीपर क्लास में सफर करने के दौरान पहचान पत्र दिखाने की अनिवार्यता फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दी गई है।
रेलवे 1 सितंबर से यह नियम स्लीपर श्रेणी में लागू करने का विचार टल जाने से यात्रियों के साथ-साथ स्लीपर श्रेणी के टीटीई को भी राहत मिली है।
अभी एक टीटीई पर तीन से चार कोच में टिकट जांचने का जिम्मा है। ऐसे में यात्रियों की आईडी चेक करने के नियम से उनका काम काफी बढ़ जाता। वर्तमान में रेलवे में वातानुकूलित श्रेणी में टिकट के साथ परिचय पत्र लेकर चलना अनिवार्य है।






