दुष्कर्म, छेड़छाड़ रोकने के लिए सॉफ्टवेयर
Agency
| Jan 17, 2013, 11:03AM IST

नासिक. महिलाओं को दुष्कर्म व छेड़छाड़ से बचाने के लिए 'मी अगेंस्ट रेप' नामक एप डेवलप किया गया है। इस एंड्रायड एप से महिलाएं मुसीबत के समय पुलिस व परिजन से मदद मांग सकती हैं। सॉफ्टवेयर हर 10 मिनट में संबंधित लोगों को महिला की लोकेशन बताता रहेगा।
गुणवंत बत्ताशे, अनूप उन्नीकृष्णन और जयेश नाम के युवकों ने नासिक के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन किया। मी अगेंस्ट रेप को इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध है।








