विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Sonia Attacks, Says-Bjp Is Blackmailing

बीजेपी कर रही है ब्लैकमेल: सोनिया

dainikbhaskar.com | Aug 28, 2012, 10:14AM IST
 
 


नई दिल्ली. कोयला आवंटन घोटाले को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए टाल दी गई। 12 बजे जैसे ही दोनों सदनों में कामकाज शुरू हुआ बीजेपी की अगुवाई में विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच दोनों सदनों के सभापतियों ने कुछ विधायी कामकाज निपटा दिए। लेकिन हंगामा थमता न देख दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए टाल दी गई। इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा किया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिन में 12 बजे तक के लिए टालनी पड़ी थी। इस बीच, खबर है कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सदन की स्पीकर मीरा कुमार से मुलाकात की है।
 
दूसरी तरफ, सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से सदन में भी आक्रामक होने को कहा है। मंगलवार को लोकसभा में 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही सोनिया गांधी ने अपने सांसदों को बीजेपी के हंगामे का जवाब देने के लिए इशारा किया। इसके बाद अंबिका सोनी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी संसद के सेंट्रल हॉल में गईं और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से 10 मिनट तक बातचीत की। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संसद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी का असली चेहरा उजागर करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
इससे पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोयला घोटाले के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया। मंगलवार को संसद भवन में सोनिया गांधी ने अपने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ब्लैकमेल कर रही है। सोनिया ने कहा है कि ब्लैकमेल की राजनीति करना बीजेपी रोजी रोटी है। उन्होंने अपने सांसदों से कोयला आवंटन के मुद्दे पर रक्षात्मक रुख न अपनाते हुए हमलावर होने की बात कही है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया के भाषण के बारे में जानकारी दी, 'सोनिया गांधी ने असम के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए सभी से संयम रखने की अपील की। जब पूरा देश सूखे और बाढ़ के संकट से जूझ रहा है, ऐसे समय में विपक्ष खासकर बीजेपी बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए है।'
 
जनार्दन द्विवेदी ने बताया, 'सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा के पटल पर  जो बयान रखा है, उसके बाद बीजेपी बेनकाब हो गई है। सोनिया गांधी ने चुनावों के मद्देनजर सांसदों से कमर कसने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसदों से जनता के बीच जाकर उन्हें सच्चाई बताने की जरुरत है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को भी कहा है।' 
इस बीच, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार शाम को चार दिनों के लिए ईरान के दौरे पर जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की गैरमौजूदगी में तीन मंत्रियों की एक समिति कामकाज देखेगी। इस समिति में पी. चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे और एके एंटनी शामिल हैं। 
दूसरी तरफ, सोनिया गांधी के आरोपों पर बीजेपी के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार की हां में हां नहीं मिला रही है इसलिए बीजेपी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लग रहा है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से सड़क पर उतरने के ऐलान के बाद बीजेपी ने भी कमर कस ली है। पार्टी महासचिवों की बैठक में फैसला लिया गया है कि पार्टी कोयला आवंटन का 'सच' बताने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
कोयले की दलाली में 'मोटा माल', भड़के चिदंबरम

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment