विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Sonia Gandhi Asks Sushma, Is It OK Now?

सोनिया ने सुषमा और शिंदे से पूछा, अब तो ठीक है

1 of 2 Photos
नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के केंद्रीय कक्ष में पहुंचीं तो एक साथ बैठे लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और लोकसभा में सदन के नेता, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पास ठहर गईं। सोनिया मुस्कराईं और इशारों में पूछा अब तो ठीक है। सुषमा ने भी हंसते हुए जवाब दिया। बाद में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी दोनों नेताओं के पास आए। शिंदे ने चिदंबरम की तरफ हाथ बढ़ाया तो वे हाथ मिलाने के बजाए कुछ पीछे हटे और मोबाइल निकालकर दोनों नेताओं की फोटो खींचने का अभिनय किया। शिंदे के हिंदू आंतकवाद पर अपने बयान से यू-टर्न लेने के बाद गुरुवार को संसद में महौल पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आपस में हास-परिहास करते नजर आए। इससे पहले केंद्रीय कक्ष में शिंदे घूम-घूम कर भाजपा नेताओं से मिलते रहे। वे सबसे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के पास गए। जेटली मुस्कराते हुए शिंदे से मिले, उनके कंधे पर हाथ रखा। गृह मंत्री भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पास गए दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। 
 
राजनाथ से उनकी कुछ देर बात होती रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता व एनडीए के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से भी शिंदे मिले और उनका अभिवादन किया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकैया नायडू के निशाने पर रहे शिंदे ने उनसे भी मिलकर गिले शिकवे दूर किए। अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस से चल रही नूराकुश्ती के बीच गृह मंत्री फारूख अब्दुल्ला से भी सेंट्रल हाल में मिले। दोनों काफी देर तक बतियाते रहे। फारूख को गृह मंत्री अफजल मामले पर भरोसे में लिया है। 
 
सोनिया के साथ कुरियन 
गंभीर आरोपों से घिरे राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन को प्रोटोकॉल के लिहाज से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बगल में बैठने का मौका मिला। कुरियन लगातार सोनिया गांधी से बात करते नजर आए। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सबसे आखिरी पंक्ति में बैठे। 
 
एंटनी भी सक्रिय दिखे 
वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में कथित घोटाले की परतें उधेडऩे में जुटे रक्षा मंत्री एके एंटनी भी केंद्रीय कक्ष में सक्रिय नजर आए। वे विपक्ष के कई नेताओं से बारी-बारी मिलते रहे। चिदंबरम ने विपक्ष के नेताओं के अलावा रेल मंत्री पवन बंसल से बात की। दोनों नेताओं को क्रम से रेल बजट फिर आम बजट पेश करना है। 
 
22 फरवरी की अन्य महत्वपूर्ण:
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment