कहते हैं कि रुपहले पर्दे की चाह अक्सर कदम बहका देती है। आंखों में सफल अभिनेत्री बनने का सपना संजोए लड़कियां जब मायानगरी में आती हैं, तो उनकी आंखें खुल जाती हैं। फिर फिल्म में रोल पाने या पापी पेट को पालने के लिए देह व्यापार में उतरना पड़नता है। इसका चलन साउथ इंडियन फिल्म इंटस्ट्री में कुछ ज्यादा ही है।
साउथ इंडिया में जितने भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होता है, उनका कहीं ना कहीं फिल्मी कनेक्शन जरूर होता है। हाल ही में बेंगलुरू में पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में छोटे परदे के तीन कलाकारों सहित सात को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें शहर के दो ठिकानों पर छापा मारकर गिरफ्तार किया।
पहली छापेमारी एचएसआर ले आउट के सेक्टर सात स्थित एक मकान की गई। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल टीवी कलाकारों की पहचान सरोजा, दीक्षिता (24) और अनीता (35) के रूप में हुई है। ये कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। सरोजा (50) के पति कृष्णमूर्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि कृष्णमूर्ति (63) इस रैकेट का मुखिया है। यह दंपती देह व्यापार के लिए अभिनेत्रियों को झांसा देता था। यहां एक ग्राहक से 5 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार रुपये कैश और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है और कौन-कौन इस गिरोह में शामिल हैं।
इससे पहले भी पिछले साल हैदराबाद में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें पकड़ी गईं नौ लड़कियों में से दो तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्रियां थीं। पकड़ी गई अभिनेत्रियों में से सायरा बानो ने कुछ तेलुगू फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि ज्योति नाम की अभिनेत्री कई तेलुगू फिल्मों में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी है।