विज्ञापन
 
 
 
 

खुशखबरी: अब बोलते ही लिख लेगा आपका मोबाइल

 
Source: bhaskar news   |   Last Updated 10:24(19/01/12)
 
 
 
 
हैदराबाद। आईआईटी अब अनपढ़ों के लिए एक ऐसी मोबाइल प्रौद्योगिकी तैयार करने जा रही है, जो सिर्फ बोलकर ही अपनी बात एसएमएस के जरिए दूसरों तक पहुंचा सकेंगे। यह प्रौद्योगिकी बोले गए शब्दों को इनपुट के रूप में लेगी और इसे भाषा या लिखित पाठ में बदल देगी। इसे एसएमएस के तौर पर भेजा जा सकेगा। आईआईटी हैदराबाद के निदेशक संगल ने बताया कि यह परियोजना दो साल में तैयार हो जाएगी। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय धन मुहैया करा रहा है।

उन्होंने कहा, आप मोबाइल फोन पर बात कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई पढऩा या लिखना नहीं जानता, तो वह लिखित में कोई संदेश दूसरों तक नहीं भेज पाता है। लेकिन अब वह नई प्रौद्योगिकी की मदद से एसएमएस पर बोल कर संदेश भेज सकेगा। इसके लिए उसे अपनी बात बोलनी होगी और मोबाइल फोन उसे टेक्स्ट मैसेज में बदलकर भेज देगा। संगल ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी मोबाइल फोन में उपयोगी रहेगी, जिनमें छोटे स्क्रीन और कीबोर्ड होते हैं।

इनकी वजह से अक्षर टाइप करने में दिक्कत आती है। वहीं, संकाय के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि आईआईटी ऐसी प्रणालियों का विकास करने में लगी है, जो बोले गए शब्दों का लिप्यांतरण कर सकें। भारतीय भाषाओं के लिए सही ध्वनि और उच्चारण उत्पन्न कर सकें। शरीर के चिह्नों जैसे उंगली के निशानों अथवा आंखों की पुतलियों की सही पहचान कर सकें और वाक शैली में संवाद स्पष्ट कर सकें।

संस्थान एक और परियोजना पर काम कर रहा है। इसमें रिसर्च टीम मोबाइल फोनों के लिए लिखित शब्दों को पढऩे वाली एक प्रणाली 'ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर' भी विकसित करने जा रही है। उन्होंने बताया, ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर स्क्रीन पर लिखे गए शब्दों को एक उपकरण की मदद से पढ़ेगा। हम शलाका स्टाइल की मदद से मोबाइल फोन पर किसी भी भाषा में लिख सकते हैं। सेल फोन इसे पहचान लेगा और उसके अनुसार ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर आगे कदम उठाएगा।

संगल ने बताया कि संस्थान ने एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल निर्माता के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो हिन्दी में लिखे एसएमएस पढ़ सकेगा। बहरहाल, उन्होंने मोबाइल फोन निर्माता का नाम नहीं बताया। विश्लेषकों का कहना है कि यह प्रौद्योगिकी ग्रामीण भारतीय बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। ऐसी जगहों में निरक्षरता की वजह से मोबाइल फोन अभी गहरी पैठ नहीं बना पाए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular