विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Still 7 Not Arrested In Guwahati Molestation Case

'मुझे छेड़ा ही नहीं, सिगरेट से सुलगाया भी'

dainikbhaskar.com | Jul 15, 2012, 08:27AM IST
 
 


नई दिल्ली. गुवाहाटी में बीती सोमवार रात नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों में से मुख्‍य आरोपी अमर ज्‍योति कलिटा सहित तीन की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
 
वहीं फेसबुक के जरिये चलाई गई मुहिम के बाद गुवाहाटी में सैंकड़ों लोगों ने समाचार चैनल न्यूजलाइव के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। चैनल के रिपोर्टर गौरव ज्योति ने भी इस्तीफा दे दिया है।
 
आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने गौरव ज्योति पर भीड़ को निर्देशित करने और घटना को प्लान करने का आरोप लगाया है। वहीं न्यूजलाइव के चीफ एडिटर अतानु भूयां ने ट्वीट किया, 'अखिल गोगोई के नेतृत्व में 50-100 कृषक मुक्ति कार्यकर्ता न्यूजलाइव को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अतानु ने यह ट्वीट करीब चार बजे किया। 
 
इसी बीच महिला आयोग के आदेश के बाद उस बार को भी बंद कर दिया गया है जिसके बाहर नौ जुलाई की रात को यह घटना घटी थी। आरोपियों की धरपकड़ के बीच 3 आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। असोम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की 48 घंटों की डेडलाइन भी खत्म होने को है, लेकिन अभी तक ये गुनहगार कानून की पकड़ से बाहर हैं।  
गोगोई के अल्टीमेटम के बावजूद पुलिस अब तक सिर्फ 8 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। ताज़ा घटनाक्रम में असोम पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के नाम नवज्योति और दिगंतो बताया जा रहे हैं। 
वहीं, असोम के कई संगठन लड़की के साथ हुई ज़्यादती के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। ये संगठन सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं।  
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment