PICS:पान की दुकान से यह शख्स बना 11 हजार करोड़ रु. का मालिक

गरीबी की मार को दरकिनार कर बुलंदियां छूने वाले इन मेहनतकश और लगनशील लोगों की कहानी आपको प्रेरित करेगी। इनके जज्बे के बारे में पढ़ आप हताशा और निराशा को छोड़ फिर से नया जीवन शुरू करेंगे।
वी पी नंदकुमार को वो शख्स है जो अर्श से फर्श पर कड़ी मेहनत से पहुंचे। यह दास्तान एक ऐसे उद्यमी की है जिसने अपनी मेहनत और लगनशीलता से न केवल अपना बल्कि अपने परिवार का भाग्य बदल कर रख दिया। यह सज्जन हैं वी पी नंदकुमार और इस समय वह भारत की एक शीर्ष कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी का नाम है मण्णपुरम फाइनेंस इसकी देश भर में 2,600 शाखाएं हैं, इसका सालाना कारोबार 2200 करोड़ रुपए का है। वहीं 11,000 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति है। उनकी कंपनी का जन्म पान की एक दुकान से हुआ। यह दुकान केरल के त्रिसूर 1949 में खोली गई थी। पान की इस दुकान को नंदकुमार के पिता चलाते थे। चलिए आगे तस्वीरों के जरिए आपको बताते है कि कैसे कोई फर्श से अर्श पर पहुंचता है। कुछ ऐसे खास शख्सियतों आपकी मुलाकात कराते हैं।






