चेन्नई. शहर के एक स्कूल में स्टूडेंट द्वारा महिला टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। नौंवी क्लास के इस स्टूडेंट पर आरोप है कि इसने क्लास में ही टीचर उमा माहेश्वरी पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने स्टूडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि टीचर के कड़क व्यवहार के चलते स्टूडेंट ने इस घटना को अंजाम दिया।
घटना सेंट मेरी एंग्लो-इंडियन स्कूल की है। पुलिस का कहना है कि स्टूडेंट ने टीचर पर हमले के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। उसने टीचर पर उस वक्त हमला किया जब टीचर क्लास में पढ़ा रही थीं। पुलिस के मुताबिक यह टीचर स्टूडेंट की पढ़ाई लिखाई को लेकर उसके पैरेंट्स से शिकायत किया करती थीं।
15 साल के मोहम्मद इरफान ने साइंस की टीचर माहेश्वरी (42) के गर्दन और चेहरे पर वार किए। एक चश्मदीद के मुताबिक स्टूडेंट ने सबसे पहले टीचर की गर्दन पर चाकू से वार किया। इसके बाद उसने चेहरे और गर्दन पर हमला किया। क्लास में मौजूद अन्य स्टूडेंट्स यह घटना देख चिल्लाने लगे तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और वहां से भाग निकला। टीचर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Related Articles: