विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Subhash Kashyap Raise Constitutional Questions On Sachin's Nomination To Rs

सचिन के राज्यसभा में मनोनयन पर संवैधानिक सवाल

dainikbhaskar.com | Apr 30, 2012, 20:42PM IST
 
 



नई दिल्ली. संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के राज्यसभा में मनोनयन पर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं। सुभाष कश्यप ने सवाल किया है कि राज्यसभा में सिर्फ कला, समाजसेवा, विज्ञान या साहित्य क्षेत्र से आने वाली हस्तियों को ही मनोनीत किया जा सकता है।
सुभाष कश्यप ने सरकार से पूछा है कि वो बताए कि सचिन का मनोनयन किस आधार पर किया गया है। कश्यप ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि सचिन का मनोनयन गलत है, न मैं ये कह रहा हूं कि सचिन को सांसद नहीं होना चाहिए। लेकिन मैं सिर्फ ये कह रहा हूं सरकार देश को यह बताए कि सचिन को किस श्रैणी में सांसद बनाया है।  यदि सरकार यह मानती है कि क्रिकेट खेलना कला है या क्रिकेट का खिलाड़ी समाजसेवी है तो फिर कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
वहीं सरकार की ओर से वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने सचिन के राज्यसभा में मनोनयन का बचाव करते हुए कहा कि कला और समाजसेवा की परिभाषा बहुत व्यापक है। हरीश रावत ने कहा कि खेल भी एक कला है और सचिन देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देकर समाजसेवा का काम भी कर रहे हैं।

 


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment