पश्चिमी सीमा पर हवाई सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए जोधपुर एयरबेस पर सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 के स्क्वाड्रन की तैनाती हो चुकी है। इसमें मिसाइल रखने की क्षमता है। लोहेगांव से इस स्क्वाड्रन को शिफ्ट करने की प्रक्रिया एक महीने से चल रही थी। सुखोई-30 जोधपुर एयरबेस से 2450 किमी/घंटे की रफ्तार से पांच मिनट में लाहौर पहुंच सकता है। पायलट अभ्यास के लिए जोधपुर से जैसलमेर में चांधन फायरिंग रेज के अलावा बीकानेर व बाड़मेर में उतरलाई तक उड़ान भरेंगे।