पॉर्न फिल्मों की भारत-कनाडाई मूल की अदाकारा सनी लियोनी शुरू से ही बॉलीवुड में प्रवेश करना चाहती थीं।
इस लिहाज से 'बिग बॉस' उनके लिए बड़ा ब्रेक था। भारत में यह उनके लिए पहला व्यावसायिक ऑफर था, लेकिन यही बॉलीवुड में उनकी एंट्री का टिकट बन गया।
लेकिन उनके भारतीय इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही यह सवाल भी उठा कि क्या भारत में सनी लियोनी पोर्न कंटेंट की एंबेस्डर बन गई हैं? यह सवाल गूगल सर्च के ट्रेंड्स को देख कर उठा।