चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए नोटिस
एजेंसी
| Jan 22, 2013, 12:24PM IST

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस के मामलों के तेजी से निपटारे के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किए है। जस्टिस केएस राधाकृष्णन और दीपक मिश्रा की बेंच इस मामले में एक जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई कर रही थी।
याचिका में कहा गया है कि चेक के जरिए रुपयों का लेनदेन बैंकों का बहुत महत्वपूर्ण काम है। चेक बाउंस के बढ़ते मामले देश के विकास में बाधक बन रहे हैं। इसलिए इन मामलों का तेजी से निपटारा किया जाना चाहिए। अदालत ने इस पर केंद्र और राज्य सरकारों से उनका पक्ष जानना चाहा है।







