स्वामी अग्निवेश ने अरविंद केजरीवाल को कहा मदारी, राहुल गांधी को नौसिखुआ
नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने अन्ना हजारे के अहम सहयोगी को मदारी कहा है। उनकी राय में केजरीवाल ऐसे शख्स हैं जिनके अंदर हमेशा यह इच्छा रहती है कि वह मदारी बन कर हर किसी को अपनी मर्जी के मुताबिक नचाएं।
एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में अग्निवेश ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध आंदोलन किसी एक का नहीं है। उन्होंने इस आंदोलन में अपनी सक्रियता एक बार फिर बढ़ाने की बात की। इस सवाल पर कि टीम अन्ना में जिन लोगों को लेकर उनका ऐतराज है, वे अभी भी बने हुए हैं। ऐसे में वह कैसे टीम अन्ना में शामिल होकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे?
स्वामी ने कहा कि एक 'कॉमन मिनिमम प्रोग्राम' बनाना चाहिए कि लोकपाल के मुद्दे पर सब साथ हैं, बाकी बातों से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि किसी आंदोलन में व्यक्ति पूजा बंद होनी चाहिए। कार्यक्रम में राहुल गांधी के बारे में अग्निवेश ने कहा कि वह संभावनाओं से भरे व्यक्ति हैं, पर अभी उन्हें सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी में पोटेंशियल है, पर अभी उनके लिए साधना का समय है। सीधे प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सही नहीं रहेगा।' रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लेकर लौटे स्वामी ने शो के एक और प्रतिभागी पूजा मिश्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्हें 'एक कैरेक्टर' बताया।
आप रिलेटेड आर्टिकल पर क्लिक कर आज की कुछ दूसरी खबरें पढ़ सकते हैं....
1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: क्यूरेटर के सवाल से और गहरा हुआ फिक्सिंग का शक
टीम अन्ना से निपटने की तैयारी में कांग्रेस, प्रिया ने दी अपनी ही सरकार को धमकी
वीना मलिक के 'स्वयंवर' पर भड़का गुस्सा, राखी सावंत ने भी किया विरोध
अमिताभ ने दी सफाई- ऑपरेशन से नहीं पैदा हुआ है ऐश्वर्या की बेटी
ड्रैगन की दादागीरी: भारतीय जहाजों पर हमला कर सकता है चीन? भारत ने जारी किया अलर्ट







