31 बीमारियों से पीड़ित थे स्वामी विवेकानंद
Dainik bhaskar.com
| Jan 07, 2013, 10:38AM IST

भारतीय आध्यात्म का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद करने वाले स्वामी विवेकानंद 31 बीमारियों से पीड़ित थे। इसी कारण उनका महज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। बांग्ला लेखक शंकर ने पुस्तक ‘द मॉन्क एज मैन’ के अनुसार स्वामी विवेकानंद को नींद, लिवर और गुर्दे की बीमारियां थीं। मलेरिया, माइग्रेन, मधुमेह और दिल की भी बीमारियां उन्हें थीं।
शंकर ने यह उल्लेख संस्कृत के श्लोक ‘शरीरम व्याधि मंदिरम’ से किया है। इसका अर्थ है- ‘शरीर बीमारियों का मंदिर होता है।’ इतनी बीमारियों का सामने करने वाले विवेकानंद ने शारीरिक दृढ़ता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘गीता पढ़ने से अच्छा फुटबॉल खेलना है।’
शंकर लिखते हैं कि स्वामी विवेकानंद ने बीमारियों से निजात पाने के लिए उपचार के कई माध्यमों का सहारा लिया। इसमें एलोपैथिक,, होम्योपैथिक और आयुर्वेद की विधाएं शामिल थीं।






