विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Tarntaran ASI

पंजाब: रेड डालने गए एएसआई की किसानों ने ली जान!

1 of 5 Photos
नई दिल्‍ली। यूपी के बाद अब पंजाब में एक पुलिसकर्मी की जान गई है। तरनतारन में एक एएसआई को गांववालों ने बंधक बना लिया था। बाद में गांव के बाहर नहर किनारे उनकी लाश पाई गई। एएसआई कुलवीर सिंह किसान नेताओं को पकड़ने गए थे। ये किसान नेता बुधवार को रेल रोकने की तैयारी में थे। एएसआई का शव आज सुबह नहर के किनारे मिला। 
 
एएसआई की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन माना यही जा रहा है कि वह गांववालों के गुस्‍से का शिकार बन गए। एएसआई की मौत के बाद आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। एएसआई की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 
 
इसी के साथ पंजाब में एएसआई की लाश पर  राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री व पंजाब से संसद में पहुंचने वाले मनीष तिवारी ने इस घटना के लिए पंजाब की सरकार को दोषी बताया है। 
 
दूसरी ओर, किसान आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसमें सड़क से लेकर रेलमार्ग तक को बाधित किया जाएगा। 
 
अभी चार दिन पहले उत्तर प्रदेश में भी कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक की ड्यूटी के दौरान हत्‍या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में यह बहस चल रही है कि आखिर क्‍यों लोगों के मन से कानून का खौफ खत्‍म होता जा रहा है।
 
 
6 मार्च की अन्य खास खबरें
 
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्‍म्‍स पर लगा जुर्माना 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment