विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Tatkal Ticket Reservation Rules Changed

बदल गया तत्काल टिकट के रिजर्वेशन का नियम, जानने के लिए कीजिए क्लिक

db.com | Jun 30, 2012, 08:20AM IST
 
 

नई दिल्‍ली. रेलवे बोर्ड ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों पर शिकंजा करने के लिए नए नियम बनाने की घोषणा की। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट और एडवांस टिकट बुकिंग की टाइमिंग को अलग-अलग करने का फैसला लिया है। अब सुबह आठ बजे रेलवे बुकिंग काउंटर पर सिर्फ तत्काल टिकट ही बुक कराए जा सकेंगे।

यही नहीं रेलवे बोर्ड ने टिकट काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और विशेष जांच टीम बनाकर तत्काल टिकटों की कालाबाजारी की जांच करने का भी फैसला लिया है। टिकट बुकिंग फार्म में गलत जानकारी देने पर भी टिकट रद्द कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने उन अधिकारियों की भी जांच का फैसला लिया है जो लंबे वक्त से एक ही काउंटर पर जमे हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त रेलवे अधिकारियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी होगी। गोरखधंधा रोकने के लिए रेलवे तत्‍काल स्‍कीम के तहत टिकट कटाने वाले यात्रियों से बुकिंग के समय ही पहचान पत्र मांगेगा और अचानक यात्रा का कारण भी पूछा जाएगा। अभी उसी व्‍यक्ति का पहचान पत्र मांगा जाता है जो यात्रा करने वाला होता है। लेकिन विचार है कि टिकट कटाने वाले व्‍यक्ति से भी आईडी प्रूफ मांगा जाएगा।

रेल मंत्रालय तत्काल टिकट के लिए अलग काउंटर खोलने, ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव करने, नेट फ्रॉड रोकने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद लेने जैसे फैसले भी लिए हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने बोर्ड के सभी सदस्यों और आइआरसीटीसी व उत्तर रेलवे के सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर इस पर विचार किया है। बैठक में तत्काल काउंटरों पर कैमरे लगा कर टिकट खरीदने वालों का फोटो कैप्चर करने का भी फैसला हुआ है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment