विज्ञापन
 
Home >> National >> In Depth >> Tension In The Marriage Life Follow The Formula

यदि मैरिज लाइफ में हो टेंशन तो अपनाएं यह फार्मूला

agency | Jun 10, 2012, 17:02PM IST
 
 

नई दिल्ली। यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी से रोमांस गायब हो गया है, तो आप इन सुझावों से अपने वैवाहिक जीवन में फिर से रंग भर सकते हैं। ऐसे सुझावों में योजना बनाना, समय का प्रबंधन करना और एक दूसरे को सरप्राइज देना शामिल हो सकता है।

टीवी अभिनेता पवन शंकर को युक्ति से शादी किए आठ वर्ष से भी ज्यादा हो चुके हैं और वह मानते है बच्चों के बाद जीवन की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में रोमांस को जिंदा रखना दम्पति की जिम्मेदारी होती है।

शंकर ने बताया, "90 प्रतिशत महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर से रोमांस लाने की कोशिश करती हैं जबकि पुरूषों में 10 प्रतिशत ही ऐसा करते हैं। यह इसलिए है क्योंकि पुरूष अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते। अगर पति-पत्नी में मानसिक स्तर पर तालमेल है, तो शादी एक आनंद है।"

उनके यह विचार उनके नए धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' से मिलते-जुलते हैं। धारावाहिक एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिसके तीन बच्चे हैं और वह किस तरह से अपने वैवाहिक जीवन में दोबारा से रोमांस भरते हैं।

वित्तीय मुद्दें और माता-पिता का हस्तक्षेप भी कई बार रोमांस को खत्म कर देता है। तलाक से जुड़े मामलों की विशेषज्ञ वकील शिक्षा कुशवाहा मानती हैं कि इन सब बातों को टाला जा सकता है। बशर्ते कि पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समर्पित कुछ समय बिताए और सच्चाई को स्वीकार करते समय ईमानदार रहें।

"सामंजस्य की कमी, वित्तीय मुद्दे, माता-पिता का हस्तक्षेप और अन्य वैवाहिक मसले मुख्य मुद्दे हैं लेकिन दम्पति कुछ चीजों पर ध्यान दें तो इन्हें टाला जा सकता है।" वैसे इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि प्रेम विवाह में ऐसी परिस्थितियां नहीं आती हैं। दस वर्षो के प्रेम सम्बंध के बाद विवाह करने वाली एक युवा पेशेवर वेता रत्रा ने बताया, "शादी के बाद जोड़ों को ज्यादा समय मिलता है लेकिन वह इसे एक एक दूसरे की गलतियां निकालने में बर्बाद कर देते हैं।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment