विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Thackeray Commented On Abdul Kalam

कलाम मिसाइल मैन नहीं: ठाकरे

विनोद यादव | Jul 02, 2012, 16:56PM IST
 
 


नई दिल्ली/मुंबई.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने वाला मैं नहीं था। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के इस खुलासे पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कलाम के इस बयान से उनका ही चीरहरण हुआ है। वे मिशाइल मैन नहीं खोखले कलाम हैं।





 
ठाकरे शिवसेना के मुखपत्र में लिखे संपादकीय में कलाम की जी-भर कर आलोचना की है। उन्होंने सवाल पूछा है कि सोनिया गांधी के बारे में कलाम ने अपनी किताब 'टर्निंग पॉइंट' में जो खुलासा किया है। वह उन्होंने पिछले १० वर्षों में क्यों नहीं किया। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि एक विदेशी को प्रधानमंत्री पद पर बैठने से रोकने की कलाम में हिम्मत नहीं थी। ऐसे व्यक्ति ने ही 'परमाणु विस्फोट' कराया था। इस बात को लेकर अब शंका निर्माण हो गई है।





 
गौरतलब है कि शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए से अलग भूमिका अख्तियार की है। उसने यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया है। जबकि एनडीए ने पी.ए. संगमा को समर्थन किया है। बताया जाता है कि संगमा को समर्थन देने से पहले एनडीए कलाम को राष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन देने की फिराक में था।  




 




परंतु जब कलाम के नाम पर विपक्षी दलों में आम राय नहीं बनी, तो उन्होंने खुद ही चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। ऐसी स्थिति में अब जब उन्होंने सोनिया गांधी से संबंधित सनसनीखेज खुलासा अपनी किताब के माध्यम से किया, तो ठाकरे को उन पर हमला बोलने का मौका मिल गया।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment