Home >> National >> Latest News >> National >> Thakre Says Biharis Are Rapist, Bhagwat Calls Marriage A Contract
अकबरउद्दीन ओवैसी गिरफ्तार, समर्थकों पर लाठीचार्ज
dainikbhaskar.com
| Jan 08, 2013, 18:05PM IST
हैदराबाद/दिल्ली. एमआईएम के विधायक अकबरउद्दीन ओवैसी को पुलिस ने गांधी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ओवैसी को हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित निर्मल पुलिस स्टेशन ले जा रही है।
अकबरउद्दीन ओवैसी के वकील ने गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'उन्होंने हमसे कहा कि हम मेडिकल जांच की जानकारी आपको सही समय पर देंगे, मुझे नहीं पता कि उनका सही समय क्या होगा। अभी तक कोई भी मेडिकल रिपोर्ट हमें नहीं दी गई है। हमने पुलिस का पूरी तरह सहयोग किया। उनकी हर बात सुनी, लेकिन पुलिस ने सुबह उन्हें घर पर खाना तक नहीं खाने दिया। उन्होंने पुलिस से कहा था कि वह खाना खा रहे हैं, अगर पुलिस चाहे तो उनके साथ खाना खा सकती है, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।'
ओवैसी के वकील ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पुलिस उन्हें कहां ले जा रही है। ओवैसी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए उनके वकील ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें पेन किलर देने से इनकार किया है। यदि उन्हें कोई पेन किलर नहीं दिया गया तो वह बेहोश हो सकते हैं। बिना दवाई दिए ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई है। वकील ने कहा, 'उनके शरीर में गोली घुसी हुई है, उन्हें हर्निया की शिकायत भी है, लेकिन पुलिस ने किसी भी बात पर ध्यान दिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी है।'
वहीं, पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि ओवैसी को हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित निर्मल कस्बे ले जाया जायेगा, जहां उन्होंने यह भाषण दिया था।
इससे पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोपी अकबरउद्दीन ओवैसी के भाई और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित सरकारी बंगले पर मंगलवार को तोड़फोड़ की गई। सैंकड़ों की तादाद में पहुंचे युवाओं ने सांसद के घर पर लगे पोस्टर और रेलिंग तोड़ दिए और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, हैदराबाद में गांधी अस्पताल के बाहर अकबरउद्दीन ओवैसी के समर्थकों ने तोड़फोड़ की। अकबरउद्दीन ओवैसी का गांधी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट हो रहा है। यहां सुबह से ही हजारों की तादाद में ओवैसी के समर्थक जमा हैं। दोपहर को ओवैसी समर्थकों ने अस्पताल के बाहर एक बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। समर्थकों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
अकबरउद्दीन ओवैसी ने पुलिस के सामने प्रस्तुत होने के लिए चार दिन का वक्त मांगा था और अपने खिलाफ दर्ज हुए मामलों में राहत पाने के लिए वह हाईकोर्ट की शरण में भी गए थे। लेकिन पुलिस ने गांधी अस्पताल में अकबरउद्दीन का चेकअप करवाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मंगलवार सुबह उन्हें उनके बंजारा हिल्स स्थित घर से हेल्थ चेकअप के लिए गांधी अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया। रिपोर्ट में अकबरउद्दीन ओवैसी को फिट पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले मंगलवार सुबह भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने अकबरउद्दीन ओवैसी को गिरफ्तार न किए जाने पर कांग्रेस पर हमला साधा है। उन्होंने कहा, 'फिरकापरस्तों के लिए फूलों के हार हैं। ये नहीं चलेगा। कांग्रेस का पक्षपातपूर्ण रवैया है। रामदेव बाबा के अनशन के दौरान पुलिस आधी रात में कार्रवाई करती है। अन्ना हजारे को गिरफ्तार कर लिया जाता है। चिदंबरम के लड़के के बारे में ट्वीट करने पर भी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन सैयद शाह गीलानी दिल्ली में आकर भाषण देते हैं, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती। ओवैसी ने इतना गंदा भाषण दिया, लेकिन फिर भी तीन महीने से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह सबकुछ बोल सकते हैं, उनका उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव बढ़ाना है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। सरकार का यह रवैया कांग्रेस की सांप्रदायिक राजनीति का प्रतीक है। हम मांग करते हैं कि अकबरउद्दीन ओवैसी को कोई भी छूट न देकर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।'
ये भी पढ़ें
सब ठीक हो जाएगा...पिता के ये शब्द सुन कर रो पड़ी थी 'दामिनी'
'दामिनी' के साथ क्या हुआ था उस रात, साथ रहे दोस्त ने सुनाई दिल दहला देने वाली आंखों देखी
महिलाओं को नंगा करना यौन अपराध नहीं! बलात्कारी के बाद कानून करता है पीडि़ता का 'बलात्कार'
'नाबालिग' आरोपी ने की थी सबसे ज्यादा दरिंदगी, दो बार किया था 'दामिनी' का बलात्कार!
"मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"
PHOTOS: रेप के आरोपी नेता पर टूटा महिलाओं का कहर, पीट-पीट कर किया अधनंगा
भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण
News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.











