नई दिल्ली। सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया सिमी के खिलाफ प्रतिबंध को दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की इजाजत मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों ने कहा कि सिमी के खिलाफ प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया गया है।
सिमी का संबंध पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा से बताया जाता है। वह इंडियन मुजाहिदीन के साथ मिल कर देश में कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आतंकवादी घटनाओं में उसका हाथ होने की पुष्टि होने के बाद उसे 2001 में प्रतिबंधित कर दिया गया था।