विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> The Government Will Not Survive The Winters: Sushma Swaraj

सर्दियों में 'समाप्त' हो जाएगी केंद्र सरकारः सुषमा स्वराज

Dainikbhaskar.com | Oct 11, 2012, 19:12PM IST
 
 

नई दिल्ली. लोकसभा में नेता  प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मध्यावधि चुनाव जल्द ही होने की बात कही। एक समारोह को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र के बाद नहीं चल पाएगी। 
 
सुषमा स्वराज ने कहा, देश मध्यावधि चुनावों की ओर बढ़ रहा है, केंद्र सरकार की मुख्य सहयोगी ममता बनर्जी साथ छोड़कर जा चुकी हैं। डीएमके, सपा और बसपा भी जल्द ही साथ छोड़ देंगी।'
 
सुषमा ने कहा, 'एफडीआई का प्रस्ताव संसद में आने दीजिए, लाख सीबीआई का डर हो मुलायम और मायावती की पार्टी सरकार के पक्ष में वोट नहीं कर सकते। यह सरकार शीतकालीन सत्र में धराशाई हो जाएगी।'
 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले भी मध्यावधि चुनावों की बात कर चुके हैं। यही नहीं समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव भी कई मौके पर अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी वक्त लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए कह चुके हैं। 
 
ममता बनर्जी के केंद्र सरकार का साथ छोड़ने के बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव का सहयोग केंद्र सरकार के लिए अहम हो गया है। मुलायम सिंह यादव की पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के बाद  जहां मध्यावधि चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। 
 
सुषमा स्वराज तो मध्यावधि चुनावों की बात जोर देकर कह दी है लेकिन मध्यवाधि चुनाव सपा, बसपा और डीएमके के यूपीए का साथ छोड़ने से पहले संभव नहीं है। 
 
वहीं नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार को चंबल के डकैतों से भी बड़ी डकैत कहा। गडकरी ने कहा कि सरकार ने देश के आकाश, पाताल और जमीन में सिर्फ लक्ष्मी दर्शन किए हैं। सरकार ने चार लाख करोड़ से अधिक के घोटाले किए हैं। यह सरकार चंबल के डकैतों से भी बड़ी चोर है। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment