नई दिल्ली। दिल्ली में राजपथ पर गुरुवार को आयोजित 63वें गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार एक महिला अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा शेखावत ने वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया। शेखावत ने 63 साल के परेड इतिहास में वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर इतिहास रचा।
'आवरो' जैसे गैर-लड़ाकू मालवाहक विमान उड़ाने वाली महिला पायलट शेखावत ने तीन अन्य महिला अधिकारियों के साथ मार्च पास्ट किया। अन्य महिला अधिकारियों में चेतक जैसे हेलीकॉप्टरों को उड़ाने वालीं फ्लाइंग ऑफिसर ए. चौधरी, फ्लाइंग ऑफिसर पूजा नेगी और फ्लाइंग ऑफिसर हेना पोर शामिल हैं। नेगी और हेना लेखा शाखा से हैं।
राजस्थान के सीकर की स्नेहा 'आवरो' जैसे गैर-लड़ाकू मालवाहक विमान उड़ाती हैं। उन्होंने 144 वायुसेनाकर्मियों के दल का नेतृत्व करते हुए 'एयर बैटल' धुन पर मार्च पास्ट किया।
शेखावत के साथ तीन अन्य महिला अधिकारियों ने मार्च पास्ट किया इनमें चेतक और चीता जैसे हेलीकाप्टर चलाने वाली फ्लाइंग आफिसर ए. चौधरी और लेखा शाखा की फ्लाइंग आफिसर पूजा नेगी और फ्लाइंग आफिसर हेना पोर शामिल रहीं।
शेखावत राजस्थान के सीकर की रहने वाली हैं और फिलहाल गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना अड्डे पर तैनात हैं। परेड से पूर्व शेखावत ने कहा कि वायुसेना की टुकड़ी का नेतृत्व करना गौरव और सम्मान की बात है।