विज्ञापन
 
Home >> National >> In Depth >> Think About These Things Before Giving Up

हार मानने से पहले इन बातों के बारे में सोचें

bhaskar news | Nov 18, 2012, 07:51AM IST
 
 



यदि आप सोच रहे हैं कि अब आगे जाने का कोई रास्ता नहीं है तो समझ लें कि आप खुद से झूठ बोल रहे हैं। दरअसल, आप दिमाग को हार को स्वीकार करने वाली बातों की गिरफ्त में ला देते हैं। इनसे नकारात्मक विचार बनते हैं और आप उसी में जीना शुरू कर देते हैं। हार मानने से पहले इन बातों पर गौर करें..


 अगर आप विफलता को पसंद करेंगे तभी बार-बार विफल होंगे। क्योंकि विफलता का मतलब गिरना नहीं है। मगर, उठने के कारण होने के बावजूद गिरे रहना है। इससे साफ हो जाता है कि आप विफलता पसंद करते हैं। जिंदगी हमेशा आपको दूसरा मौका देगी, जिसे ‘कल’ कहते हैं। लेकिन इस ‘कल’ का कोई मतलब नहीं होगा अगर आप आपने आज से कुछ नहीं सीखते हैं। इस ‘कल’ को नए मौके की तरह समझें। कल को सकारात्मक तरह से लें। मगर अपने लिए किसी तीसरे, चौथे,पांचवें मौके की तलाश न करें। इससे सिर्फ विफलता हाथ लगेगी।मुश्किल वक्त जिंदगी के नेचुरल बैलेंस का हिस्सा है क्योंकि हर व्यक्ति जिंदगी को अलग नजर से देखता है। जो आप हैं, जो थे और जो होंगे ये तीनों अलग व्यक्तित्व हैं। इसलिए तीनों को अपनाएं। कोई नकारात्मक धारणा न बना लें।

 


अपने लिए अलग रास्ता ढूंढें। आप ऐसा अपने अलग नजरिए की बदौलत कर सकेंगे क्योंकि बातें और चीज़ें वैसी ही दिखाई देती हैं जैसी आप उन्हें देखना चाहते हैं। हमेशा किसी ऐसे रास्ते को
अपनाएं जो आपको खुशियों की ओर लेकर जाए।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment