विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Three Mild Blast In Pune, One Injured

पुणे के जीएम रोड पर तीन धमाके, बम निरोधक दस्ता मौके पर

Divya Marathi Network | Aug 01, 2012, 20:24PM IST
 
 



पुणे. शहर के जेएम रोड पर बुधवार शाम चार धमाके हुए जिनमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। धमाके एक किलोमीटर के दायरे में हुए। रात साढ़े सात बजे के आसपास तीन धमाके हुए और चौथा धमाके सवा आठ बजे के करीब गरवारे चौक पर हुआ। पांचवा धमाका आर डेक्कन मॉल के पास रात 9 बजे के आसपास हुआ। हालांकि पुणे पुलिस या गृह मंत्रालय  ने पांचवे धमाके की पुष्टि नहीं की है। 
केंद्रिय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को आज शाम 6 बजे ही पुणे जाना था हालांकि उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। 
धमाकों के बाद पुणे में सनसनी फैल गई। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुणे पुलिस ने भी गहन छानबीन शुरु कर दी है। मौके पर मौजूद एटीएस अफसरों के मुताबिक धमाका लो इंटेसिटी था। पहला धमाका बाल गंधर्व थिएटर के बाहर हुआ है। धमाके कचरे के ढेर और साइकिल में हुए।
पुलिस का कहना है कि उनके पास चार छोटे-छोटे धमाकों की जानकारी है। पुलिस इसे स्थानीय लोगों की शरारत मान रही है। पुणे पुलिस कमिश्नर के ने कहा कि अभी 4 धमाके की पुष्टि नहीं की है। पुलिस कमिश्नर ने धमाकों में किसी आंतकी संगठन का हाथ होने की संभावना से फिलहाल इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक धमाके पेंसिल सैल से हुए और इनमें घातक विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 
गृह सचिव ने कहा, "आतंकी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता."

वहीं पुलिस कमिश्नर का कहना है कि बम धमाकों के सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं। बम निरोधक दस्ते को पुणे और दिल्ली रवाना किया जा चुका है। आतंक निरोधक दस्ता ( एटीएस) को जांच सौंप दी गई है।
उधर पुणे में हुए धमाके, इधर हिल गई दिल्ली
पुणे में गृहमंत्री का था कार्यक्रम, हो गए सिलसिलेवार धमाके
पुणे में इन स्थानों पर हुए बम धमाके
पुणे धमाकों के बाद देशभर में हाई अलर्ट

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment