रेलवे की नई व्यवस्था की खुली पोल, तत्काल टिकट में यूं होता है धोखा

नई दिल्ली/मुंबई. तत्काल टिकट जारी किए जाने के नियमों में बदलाव सहित रेल मंत्रालय के तमाम उपायों के बावजूद ऐसे टिकट मिलने में काफी मुश्किल हो रही है। अब पता चला है कि ट्रेनों में सफर के दौरान मुसाफिरों के टिकट जांचने का जिम्मा संभालने वाले टीटीई ही रेलवे को चूना लगा रहे हैं।
यह खुलासा रेलवे की विजिलेंस टीम की औचक छापेमारी के दौरान हुआ है। पता चला है कि टीटीई फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट की सीटें बेचने और फर्जी तरीके से तत्काल टिकट बनाने के गोरखधंधे में भी शामिल हैं।
सेंट्रल रेलवे ने विजिलेंस छापे के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ की करतूतों की लिस्ट जारी की है। इससे साफ है कि टीटीई ही टिकटों की धोखाधड़ी के मामले में शामिल रहे हैं। तत्काल टिकट में धोखाधड़ी से जुड़ा ऐसा ही मामले सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतीक शर्मा नाम का एक टीटीई सफर की तारीख से पांच दिन पहले एक्स्पायर हुए पीएनआर नंबरों से तत्काल टिकट बनाने के गोरखधंधे में शामिल रहा है। यह टीटीई मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से जुड़ा है।
रेल टिकट और रेलवे के जरिये सफर में फर्जीवाड़े के मामलों की फेहरिस्त छोटी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेकेंड क्लास का टिकट लेकर सफर करने वाले मुसाफिरों को फर्स्ट क्लास के डिब्बों में सफर की इजाजत देने के एवज में दादर स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ अवैध तरीके से पैसे वसूलते हैं।
ऐसी सूचना मिलने पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा। पता चला कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो टिकट चेकिंग स्टाफ ने मुसाफिरों को फर्स्ट क्लास में बैठाया और उनके पैसे वसूले लेकिन इसके लिए उचित रसीद नहीं जारी की। विजिलेंस ने जब इन स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने यात्रियों से पैसे लेने की बात से इनकार किया लेकिन स्टेशन और कंपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से इनकी पोल खुल गई।
ड्यूटी रजिस्टर पर फर्जी दस्तखत
इसी तरह की एक घटना मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस में सामने आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस और इगतपुरी के बीच विजिलेंस टीम ने छापा मारा। ट्रेन पर टिकट चेकिंग के लिए पांच टीटीई की ड्यूटी लगी थी लेकिन जांच के दौरान केवल दो टीटीई ही ट्रेन में मिले। हालांकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ड्यूटी रजिस्टर में पांचों टीटीई के दस्तखत थे। ड्यूटी से गैर हाजिर रहे टीटीई के फर्जी दस्तखत रजिस्टर में स्टेशन पर मौजूद ट्रेन कंडक्टर की मदद से ‘मैनेज’ हो गया था।
उत्तराखंड के सीएम ने चीनी सेना के बारे में किया सनसनीखेज खुलासा!रियलिटी शो केबीसी में बनी लखपति, पर हार गई जिंदगी सेये है 'बाबाओं' के रहस्यमयी शक्तियों और चमत्कारों का राज!11 मुल्कों की पुलिस रह गई देखती, डॉन ने मारी बाजी!वीडियो: इस कौवे को देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे जनाबवीडियो: कोलकता स्थित एशिया की सबसे बड़ी 'देहमंडी' की हकीकत








