विज्ञापन
 
 
 
 

अब ट्रेनों में खत्म हुआ टीटीई राज, मिलेगा कंफर्म 'करंट' टिकट

 
Source: agency   |   Last Updated 07:11(08/02/12)
 
 
 
 
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरूआत करने जा रही है। अब यदि वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं होता है तो यात्रियों को टीटीई की अनुकंपा के सहारे यात्रा नहीं करनी होगी। नई व्यवस्ता के मुताबिक, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी बची हुई बर्थ की जानकारी रेलवे यात्रियों को देगा। इस तरह ट्रेन छूटने के तीन घंटे पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। सीट रहने पर करंट टिकट मिल सकेगा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए वेबसाइट को आधार बनाकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने यह भी फैसला किया है कि अब ईटिकट खुद बेचेगी। दिल्ली मंडल की तर्ज पर सभी मंडलों को करंट आरक्षण टिकट व्यवस्था पारदर्शी बनाने को कहा गया है। सभी जोन और मंडल से कहा गया है कि ऐसी व्यवस्था की जाए, ताकि आम यात्रियों को इसका पता चले।

गौरतलब है कि दिल्ली मंडल करंट टिकट की जानकारी फेसबुक के माध्यम से देता है। इससे करंट टिकट के तहत खाली बर्थ की सूचना मिलती है। इसके माध्यम से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर बने करंट काउंटर से टिकट लिया जा सकता है।

इसे तत्काल नहीं करंट टिकट कहिए

तत्काल और करंट टिकट में अंतर होता है। तत्काल एक दिन पहले लिया जा सकता है। करंट चार्ट बनने से तीन घंटे पहले तक कराया जाता है। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(6)
Latest | Popular