PHOTOS: ये 10 घोटाले जिसने दुनिया में कटा दी भारत की 'नाक'
DainikBhaskar.com
| Aug 19, 2012, 09:38AM IST

भारत को आज़ाद हुए आज 65 साल हो गए हैं लेकिन देश आज भी गुलाम है। भारत गुलाम है भ्रष्टाचार का, घोटालों का और महंगाई का। आजादी के बाद से ही भारत में घोटालें होने शुरू हो गए ऐसा लग रहा है मानो भारत में घोटाले नहीं, घोटालों में भारत है। इन घोटालों में सीधे तौर पर या किसी अन्य रूप में भारतीय कंपनियां शामिल रही हैं। वहीं इनमें से कई घोटालों में कंपनियों के प्रतिनिधियों को जेल तक जाना पड़ा है। हर नए घोटाला किसी न किसी रूप में पुराने घोटाले का रिकॉर्ड तोड़ता हुआ दिखता है।
ऐसे में बढ़ते घोटालों के बीच क्या आप जानते है कि भारत में हुए इन घोटालों से आर्थिक रूप से देश को कितना नुकसान हुआ है? उन घोटालों का मास्टरमाइंड किसे माना जाता है? नहीं पता तो चलिए हम आपको बता देते हैं। पेश है भारत के प्रमुख आर्थिक घोटालों पर एक फोटो फीचर-






