हरिद्वार. विवादों में घिरीं राधे मां की श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े से विदाई होने के संकेत हैं। उन्हें रातोंरात अखाड़े की सर्वोच्च पदवी (महामंडलेश्वर) से नवाज दिया गया था। उन्हें यह पदवी दिए जाने का विरोध हुआ और कहा गया कि वह संन्यासी जीवन में आकर भी परिवार और पति के संपर्क में रह रही हैं। तब अखाड़े की ओर से जांच शुरू की गई उन्हें महामंडलेश्वर के तौर पर निलंबित किया गया।
अब खबर आ रही है कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे राधे मां के खिलाफ हैं। जांच दल का नेतृत्व कर रहे स्वामी पंचानंद गिरि ने भी माना है कि जांच में सामने आए तथ्यों से महिला संत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैसे इन तथ्यों की हकीकत परखने के लिए जांच दल एक बार फिर मुंबई जाएगा। लेकिन अखाड़े में अभी से राधे मां के खिलाफ माहौल बनने लगा है और उन्हें अखाड़े से बाहर करने तक की मांग उठने लगी है। यहां तक कि राधे मां के समर्थक भी अलग-थलग पड़ गए हैं। ये संकेत हैं कि राधे मां से महामंडलेश्वर की पदवी वापस ले ली जाएगी।
राधे मां के दर में हाजिरी लगाते हैं ये सेलीब्रिटी