विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Tweets After Terrorist Afzal Guru Hanged

इधर अफजल को चढ़ाया गया फांसी पर, उधर ट्विटर पर आई बाढ़!

dainikbhaskar.com | Feb 09, 2013, 11:30AM IST
 
 

9 फरवरी 2013, शनिवार की सुबह जब लगभग पूरा देश चैन की नींद सो रहा था, तभी तिहाड़ के तीन नंबर जेल में काफी गहमागहमी थी।
 
यह गहमागहमी थी 2001 में संसद पर हुए हमले के मामले में दोषी करार दिए गए अफजल गुरु को फांसी देने के लिए। अफजल गुरु को मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी व दोषी आमिर अजमल कसाब की तरह शनिवार की सुबह गुपचुप तरीके से फांसी दे दी गई।
 
सुप्रीम कोर्ट ने अफजल को पहले ही फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने करीब हफ्ते भर पहले ही अफजल की दया याचिका खारिज कर दी थी। अफजल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहीं हैं।
 
कोई अफजल की इस फांसी को राजनीतिक फायदे से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसे देर से आया सही फैसला भी बता रहा है।
 
आइए डालते हैं एक नजर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आए कुछ ट्वीट्स पर...
 
राजदीप सरदेसाईः कसाब को शीतकालीन सत्र से पहले फांसी दी गई और अफज़ल गुरु को बजट सत्र से पहले। कोई संयोग तो नहीं।
 
समर हलरंकरः अफज़ल गुरु को गुप्त रुप से क्यों फांसी दी गई. क्या सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के अनुसार हमारे सामूहिक विवेक को संतुष्ट करने के लिए। क्या ये हमारे विवेक के बारे में कुछ नहीं कहता।
 
मीना कंडासामी ने अरुंधति राय का लिखा लेख ट्विट किया है और कहा है कि अफज़ल के मामले में कई गड़बड़ियां हैं और उन्हें खुद को निर्दोष साबित करने का एक मौका मिलना चाहिए।
 
किरन बेदीः कानून ने अपना चक्र पूरा किया है। फांसी हुई।
 
मधु किश्वरः अफज़ल गुरु का आतंकी हमले से सीधा संबंध नहीं था इसलिए उनकी मौत की सज़ा को आजीवन कारावास में बदला जाना चाहिए था. परिवार के प्रति संवेदना।
 
सुहेल सेठः  अफज़ल गुरु को फांसी. सरकार ने हिम्मत दिखाई जितना क्रेडिट मिलता है उसे...उससे अधिक। और भगवान का शुक्र है कि प्रणब मुखर्जी ने कड़ा फैसला लिया।
 
फंडुलकर कहते हैं कि अफसोस अफज़ल गुरु वेलेंटाइन डे नहीं मना पाएंगे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment