कर्नाटक में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अश्लील वीडियो देखने का मामले से सियासी माहौल तो गरम हो ही रहा है, लोगों में भी अपने जनप्रतिनिधियों की ऐसी हरकतों को लेकर नाराजगी है। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक रक्षण वेदिके के सदस्यों ने मंगलवार रात को ही सवाडी के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करने लगे।
सवाई के गृहनगर की बिजली भी उस वक्त गुल हो गई जब टीवी चैनलों ने अश्लील वीडियो की खबर दिखाना शुरू किया। ऐसा आरोप लगा कि अधिकारियों ने जानबूझकर उस वक्त इलाके की बिजली काट दी जिससे लोग टीवी पर यह खबर न देख सकें।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग काफी मजाक उड़ा रहे हैं। जब से यह घटना सामने आई है, ट्विटर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस मसले पर हर सेकेंड एक ट्वीट आ रहा है।
मशहूर पत्रकार दिबांग ने ट्वीट किया है, ‘चाल, चरित्र, चेहरा। जब चैनलों ने पॉर्नगेट कांड का फुटेज दिखाना शुरू किया, उस वक्त सवाड़ी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की बिजली सप्लाई रुकवा दी!
राम गोपाल वर्मा ने टिप्पणी की है, ‘विधानसभा में मंत्रियों द्वारा पॉर्न वीडियो देखना ‘इंडिया शाइनिंग’ का संकेत है।’
सागरिका घोष ने ट्वीट किया है, ‘गउ माता पार्टी ने पेंटिंग्स के लिए हुसैन पर हमला किया लेकिन उसके लोग कर्नाटक एसेंबली में पॉर्न वीडियो देखते हैं। भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और राष्ट्रवाद की पार्टी एसेंबली में पॉर्न वीडियो देखती है। शॉक एंड हॉरर!’
‘राकेश कुमार’ नाम से एक शख्स ने ट्विट किया है, ‘कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मंत्री जो वीडियो क्लिप देख रहे थे वो कन्नड़ फिल्म की थी।’
‘सैमुअल अवेरिल’ कहते हैं, ‘ब्रेकिंग न्यूज: सनी लियोनी अब कर्नाटक विधानसभा में शामिल होना चाहती हैं।’
Inscrutable Desi नाम से एक ट्विट किया गया है, ‘बीजेपी के आरोपी मंत्रियों को इटली में बर्लुस्कोनी की पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।’
ए वी कुवलेकर का ट्वीट है, ‘कर्नाटक एसेंबली के बेचारे सदस्य। वो जरूर यह गाना रहे होंगे- मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है।’
समीर श्रीवास्तव का कहना है, ‘कर्नाटक के महिला सशक्तिकरण मंत्री जरूर ‘फीमेल एनाटॉमी’ पर जानकारी जुटा रहे होंगे। मल्टीमीडिया ट्रेनिंग!
रजनीश कपूर का ट्वीट है, ‘दुश्मन का मुकाबला करने के लिए आपको उसकी जानकारी होनी चाहिए। बीजेपी केवल यह जानने की कोशिश कर रही थी कि किससे हमारे युवा बर्बाद हो रहे हैं।’
Being Shuvam का कहना है, ‘मेरी नजर में पॉर्न देखना बेकार कानून थोपने की तुलना में बेहतर है।’
विधानसभा में डर्टी पिक्चर: मंत्रियों ने दिया इस्तीफा