जेटली की जासूसी में दो और गिरफ्तार
एजेंसी
| Feb 20, 2013, 11:21AM IST

नई दिल्ली. पुलिस ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली की जासूसी किए जाने के मामले में दो और निजी जासूसों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर से गिरफ्तार इन जासूसों का नाम अनुराग सिंह और नितिन है। पुलिस इस मामले में नीरज और अरविंद डबास नाम के दो व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरविंद डबास जानकारी निकालता था। डबास ये जानकारी नीरज को देता था। नीरज ये जानकारियां नितिन तक पहुंचाता था। नितिन ये सूचनाएं अनुराग सिंह को देता था। पर अब सवाल यह उठ रहा है कि अनुराग सिंह का बॉस कौन है? अनुराग ये जानकारी किसे देता था? अनुराग का नाम शांति भूषण-प्रशांत भूषण और अमर सिंह सीडी केस में भी आ चुका है। नीरज के कहने पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों की कॉल डिटेल्स अरविंद डबास निकलवा चुका है।
20 फरवरी की खास खबरें
LIVE: हिंसक हुई हड़ताल, नेता की सरेआम हत्या
छत्तीसगढ़ के मिशन स्कूल में फादर ने किया चार छात्राओं के साथ रेप !
20 सेकंड में डाउनलोड हो जाती है 3 घंटे की मूवी!
अमानवीयता : पहले बिस्किट खिलाया और फिर गोली मार दी
स्लीपर में छह बर्थ सिर्फ महिलाओं के लिए, 2250 रु. में कीजिए कहीं भी हवाई सफर
संघ का सर्वे: मोदी में नहीं है अकेले भाजपा की सरकार बनवा पाने का दम
टीम इंडिया में सस्पेंस: टेंशन में हरभजन, कंगारू अलर्ट!









