विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Unanswered Questions In Geetika Case

कंपनी शुरू होने से पहले ही कैसे दे दी गई नाबालिग गीतिका को नौकरी?

dainikbhaskar.com | Aug 15, 2012, 09:02AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा अब भी फरार हैं। उनके वकील दिल्ली हाईकोर्ट को अग्रिम जमानत के लिए मना रहे हैं। भरोसा दिला रहे हैं कि आत्महत्या की वजह कांडा नहीं, गीतिका खुद है जो अपने काम और निजी जिंदगी में संतुलन नहीं बना पाई। आरोप लगा रहे हैं कि वह कांडा की परिचित महिलाओं से जलन रखती थी। लेकिन यह कोई नहीं बता रहा कि गीतिका पर बेहिसाब मेहरबानियां क्यों की गईं? न तो कांडा और न ही गीतिका के परिवार वाले। ऐसे ही कई सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिल रहे हैं।
 
सबसे पहले, 17 साल की गीतिका को 2006 में ही एमडीएलआर एयरलाइंस में 16 हजार रुपए वेतन पर फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी दी। वह एयरलाइंस, जिसकी शुरुआत ही 2007 में हुई। आखिर एक नाबालिग को नौकरी कैसे दे दी गई? वह भी कंपनी शुरू होने से पहले? जब एक साल के अंदर ही गीतिका ने नौकरी छोडऩी चाही तो उसका वेतन बढ़ाकर क्यों रोक लिया गया। सीधे सौ फीसदी से ज्यादा का इनक्रिमेंट दिया, वेतन हो गया 33000। घर-दफ्तर का सफर कंपनी की होंडा अकॉर्ड कार से तय होने लगा। ऐसा क्या 'असाधारण' किया था उसने? अगर उसका काम इतना ही अच्छा था तो फिर एक जुलाई 2009 को गीतिका का तबादला होटल में क्यों कर दिया गया? गीतिका को कांडा ने होटल में क्या जिम्मेदारी दी?
 
गीतिका ने अगस्त 2010 में कांडा की कंपनी छोड़कर अमीरात एयरलाइंस ज्वाइन की। वह भी एमडीएलआर से एनओसी लेकर। फिर कांडा ने अमीरात एयरलाइंस को शिकायत क्यों भिजवाई कि गीतिका के कागजात फर्जी हैं? एक पुलिस इंस्पेक्टर ने भी अमीरात एयरलाइंस को मेल भेजकर गीतिका पर लोन का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया? उसने यह मेल किसके कहने पर भेजा था? इन शिकायतों पर अमीरात ने गीतिका को निकाल दिया। फिर ऐसा क्या हुआ, जो गीतिका की शिकायत करने वाले कांडा ने उसे दोबारा अपनी कंपनी में नौकरी दे दी, वह भी कई प्रमोशन देते हुए कंपनी का निदेशक बनाकर? 66000 रुपए वेतन तय हुआ और कंपनी की ओर से बीएमडब्ल्यू कार दी गई।
 
क्या गीतिका की शिक्षा और प्रशिक्षण गजब का था या उसका अनुभव? उसे कांडा के एक शिक्षण संस्थान में प्रेसिडेंट का ओहदा क्यों दिया गया? वह ग्रुप की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी एकेजी इन्फ्रा की वाइस प्रेसिडेंट भी बना दी गईं। क्या कारण था कि कांडा अक्सर सिंगापुर या दुबई जाते थे और हर बार गीतिका उनके साथ होती थी? कांडा व उनके कर्मचारी गीतिका से किन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाना चाहते थे? बतौर निदेशक गीतिका के नियुक्ति पत्र में डाली गई यह शर्त भी अजीब थी कि रोज काम खत्म करने के बाद वह कांडा से मिले बिना घर नहीं जाएगी? इसके बावजूद कांडा ने गीतिका को 400 एसएमएस और रोजाना दसियों काल क्यों किए?
 
गीतिका के ऑफर लेटर में थी बेहद अजीब शर्त, विदेश मंत्रालय से पुलिस लेगी मदद

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment