विज्ञापन
 
 
 
 

यूपी चुनाव : थमा दूसरे चरण का प्रचार

 
Source: agency   |   Last Updated 18:37(09/02/12)
 
 
 
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम थम गया। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ रैलियां कर प्रचार में पूरा दम लगाया। दूसरे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (सपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने चुनाव वाले जिलों में 50 से ज्यादा जनसभाएं कीं।

गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजगंज, गोरखपुर और देविरया में, भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कुशीनगर, देविरया और बलिया में, भाजपा नेता अरुण जेटली ने गाजीपुर में, जनता दल (युनाइटेड) अध्यक्ष शरद यादव ने देविरया, महाराजगंज और कुशीनगर में जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं।

दूसरे चरण में कुल 1.93 करोड़ मतदाता 1099 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में 20 हजार मतदान कें द्र बनाए गए हैं और मतदान प्रक्रिया में करीब 22,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग होगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment