इन दस्तावेजों में अगस्त 1996 में भारत में अमेरिकी राजदूत फ्रैंक विजनर और बीजेपी नेता अटल बिहारी बाजपेयी के बीच हुई बातचीत का जिक्र भी है। दूतावास के एक संदेश के मुताबिक वाजपेयी की 'बॉडी लैंग्वेज' से ऐसे संकेत मिले कि वह 'परमाणु परीक्षण का समर्थन' कर सकते हैं।
(फोटो: 19 मई 1994 को ह्वाइट हाउस में पी वी नरसिंह राव और बिल क्लिंटन की प्रेस कांफ्रेंस)