विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Video: Man Slaps Agriculture Minister Sharad Pawar

वीडियो में देखें पवार को कैसे मारा थप्पड़, अन्‍ना के सवाल पर भी बवाल

Dainikbhaskar.com | Nov 25, 2011, 08:41AM IST
 
 


नई दिल्ली. केंद्रीय अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के समूह में घुसकर एक युवक ने गुरुवार को कृषि मंत्री शरद पवार पर हमला बोल दिया। उसने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे भी लगाए। यह वही युवक है जिसने शनिवार को पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम पर हमला किया था। आरोपी युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनसीपी के सांसद इस मुद्दे को आज संसद में भी उठा सकते हैं।
 
संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी सेंटर में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे 71 वर्षीय पवार पर रोहिणी में रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हरविंदर सिंह ने हमला बोल दिया। अचानक हुए वार से वे बच नहीं सके। संतुलन भी खो बैठे। जैसे-तैसे संभले और बाहर इंतजार कर रही अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हरविंदर को पकड़ लिया। वह नारे लगा रहा था, ‘वह भ्रष्ट है। मैं यहां मंत्री को थप्पड़ मारने ही आया था। वे सभी भ्रष्ट हैं।’
 
हरविंदर के पास एक छोटी कृपाण भी थी। उसने कहा कि आज गुरु तेग बहादुर की शहादत का दिन है। हालात और भी बुरे हो सकते थे। कृपाण से उसने कलाई काटने की कोशिश भी की। उसने कहा, ‘मैंने ही रोहिणी कोर्ट में सुखराम को भी मारा था। मैं सिख हूं, चप्पल नहीं मारूंगा। सिर्फ भाषण देते हो। भगत सिंह को भूल गए जिसने कुर्बानी दी। मारो-मारो मुझे खूब मारो।....पागल हूं मैं.....। इनके पास घोटाले के अलावा कुछ नहीं है। मैं गलत नहीं हूं।’ शेष 
 
सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी उसे जबरदस्ती वहां से ले गए। दिल्ली पुलिस ने हरविंदर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके राजनीतिक लिंक की जानकारी नहीं मिली है। आरोपी की मेडिकल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। उसके माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
 
रालेगण सिद्धि में पत्रकारों से चर्चा कर रहे अन्ना हजारे को जब पवार पर हुए हमले की जानकारी मिली तो उनके मुंह से निकला-‘उन्हें थप्पड़ पड़ा! सिर्फ एक?’ लेकिन इसके थोड़ी देर बाद वे बयान से पलट गए। उन्होंने संयत शब्दों का इस्तेमाल किया। वे बोले, ‘वह (हमलावर) बहुत गुस्से में होगा। यह ठीक नहीं है।' हालांकि अन्‍ना की शुरुआती टिप्‍पणी को लेकर बवाल हो गया है।
 
माफ करने के लिए मैं जज नहीं : पवार ने कहा कि इतने लंबे राजनीतिक इतिहास में मेरी किसी से दुश्मनी नहीं हुई है। मैं गैर राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। वहां मीडिया के कुछ सवालों का जवाब देकर जब मैं पलटा, तब किसी ने मुझ पर हमले का प्रयास किया। मुझे पता चला है कि उस पर इस तरह के कई आरोप हैं। मैं उसे माफ करने वाला कौन होता हूं। मैं जज नहीं हूं। दिल्ली पुलिस इस मामले को देख रही है। 
 
उसकी सलाह पर मैं आगे कार्रवाई करूंगा। मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे लोगों को दिक्कत हो।ञ्ज पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, वह किसी को इसका दोष नहीं देना चाहती। ‘पुलिस मामले को देखेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।’ 
 
 
नेशनल कांफ्रेंस के अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री फारुक अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि ऐसे पागल आदमी को खुला छोड़ना खतरनाक, कैबिनेट में उठाऊंगा मुद्दा (रिलेटेड आर्टिकल में पढ़ें पूरी खबर)
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment