विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Vidyut-Mona Get Married

विद्युत का झटका, मोना से की शादी

Bhaskar Network | Feb 24, 2013, 10:11AM IST
 
 

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने चाहने वालों को एक और झटका दिया है। एक साल पहले टीवी अदाकारा मोना सिंह से अपने प्रेम संबंधों की बात स्वीकार करने वाले विद्युत ने हाल ही में एक गुरुद्वारा में उनसे चुपके से शादी कर ली और लोगों को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। हालांकि दोनों ने शादी की बातों को अफवाह करार दिया है और शादी की बात से इंकार किया है।
आखिरकार उन्होंने चुपके से शादी क्यों की? सूत्रों के मुताबिक, 'विद्युत ने अपने व्यक्तिगत जीवन को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया। यहां तक कि उनकी आने वाली फिल्म के निर्माता ने भी उन्हें शादी की बात को गुप्त रखने के लिए कहा था। निर्माता का मानना है कि यह फिल्म के संबंध में विद्युत की छवि और उनके कार्य को प्रभावित कर सकता है। मोना भी प्रोफेशन की मांग को अच्छी तरह समझती हैं और इसके लिए वह भी राजी हो गईं। यहां तक कि उन्होंने खुद को अपने सीरियल 'क्या हुआ तेरा वादा' की शूटिंग में व्यस्त रखा। विद्युत की फिल्म की रिलीज के बाद दोनों विधिवत रूप से शादी की घोषणा कर सकते हैं।' 
जब मोना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह अफवाहें कौन फैला रहा है? यह बहुत अधिक मजाक हो गया। हर लड़की एक भव्य शादी का सपना देखती है। मैं अपनी शादी को क्यो छिपाऊंगी? बल्कि मैं इसकी विधिवत घोषणा करुंगी और तस्वीरें भी साझा करुंगी।' विद्युत के पीआरओ ने कहा, 'यह हास्यास्पद है। बेबुनियाद खबर है और पूरी तरह से बकवास है। विद्युत की शादी नहीं हुई है।'
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment