विज्ञापन
 
 
 
 

बारिश ने सर्द किया मौसम

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 08:32(08/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन

नई दिल्ली. मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर से मौसम के मिजाज में बदलाव होना शुरू हो गया था। बादलों का जमघट और मंद-मंद ठंडी बयारों ने मौसम का रुख एकदम से बदल गया। दोपहर दो बजे धूप खिली थी। तीन बजे अचानक बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गईं। चार बजते-बजते आसमान पर बादलों का कब्जा हो गया। शाम लगभग पांच बजे मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों में बौछारें पडऩे लगीं तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी।   बारिश और ठंडी बयारों के चलते तीन घंटे में ही तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर ढाई बजे तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और शाम साढ़े पांच बजे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमानों के मुताबिक बुधवार की सुबह भी बादलों की आवाजाही रहेगी। कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।  

 

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। करीब आधे घंटे में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

क्यों बदला मिजाज

 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल दिल्ली के आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन्हीं मौसमी कारकों की वजह से दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक वीकएंड में एक और पश्चिमी विक्षोभ भारतीय इलाकों में दस्तक दे सकता है। ऐसे में एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment