विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Weather News

दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश, भोपाल में गिरे ओले

dainikbhaskar.com | Feb 23, 2013, 13:40PM IST
 
 


नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाकों में बारिश की खबर है। दिल्‍ली-एनसीआर में शनिवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश हुई जबकि मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात तेज बारिश हुई है। भोपाल में बारिश के दौरान ओले भी गिरे हैं।

मौसम के मिजाज में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुआ है। दिल्‍ली-एनसीआर में सुबह से धूप नहीं खिली है। तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार को भी राजधानी में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। इस वजह से बारिश के साथ-साथ तेज हवा और ओले पडऩे की भी आशंका है।

अब तक फरवरी में राजधानी दिल्‍ली में 100.6 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्‍ली में फरवरी महीने में बारिश का 23 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। यानी कि यह वीकेंड बारिश की बौछार के साथ कटने की पूरी संभावना है।

शनिवार का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की वजह से एक बार फिर तापमान में गिरावट की भी उम्मीद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना जताई है। यह डिस्टरबेंस हिमालय रेंज में होगा जिसका असर पूरे पहाड़ी इलाकों पर पडऩे की संभावना जताई गई है। हालांकि यह संभावना अभी पहाड़ों तक ही है, लेकिन इसका असर दिल्ली तक भी पड़ सकता है। 

23 फरवरी की खास खबरें
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment