कुर्बानी के लिए पूरे देश में सज गया बकरों का बाजार
dainikbhaskar.com | Oct 26, 2012, 10:10AM IST

खास बना हुआ है तो कोई अपनी कीमत और अजीबोगरीब नामों की वजह से।
इन बकरों को बकरीद की कुर्बानी के लिए खासतौर पर साल भर तैयार किया गया है। विक्रेताओं का दावा है कि वे साल भर इनके खान-पान और रखरखाव पर खूब मेहनत करने के बाद इन्हें आज यहां बकरीद की कुर्बानी के लिए लाए हैं। इसी तरह के बकरों के विक्रेता नफीस कुरैशी इस साल अपने सबसे प्रिय दो बकरों को लेकर यहां आए हैं। उनके ये दोनों तोतापरी नस्ल के 130 और 150 किलो के बकरे हैं जिसकी कीमत साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपए है। इनका नाम भी बॉलीवुड स्टार सलमान और शाहरुख खान के नाम पर है। उन्होंने बताया कि इन दो बकरों के लिए अब तक ढाई-ढाई लाख की बोली लग चुकी है लेकिन वह इन दोनों को साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपए में ही बेचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस साल कोई इनकी कीमत देने में सक्षम नहीं हुआ तो वह खुद अपने हाथों से इनकी कुर्बानी देंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल में इनके रखरखाव पर हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं। इसमें प्रतिदिन के खुराक के रूप में दो-दो किलो चना और बादाम खिलाने पर आने वाला खर्च भी शामिल है। अलवर से लाए गए इन दो बकरों को वह पिछले एक साल से कुर्बानी के लिए तैयार कर रहे हैं और इनके रखरखाव के लिए घर में एक नौकर भी रखा है जिसे सिर्फ इन दो बकरों के रखरखाव के लिए 10 हजार रुपए प्रति महीने वेतन दिया जाता है। अब आप समझ सकते हैं कि इस पर हमने कितना खर्च किया होगा।
इसी तरह यहां सलीम कोफ्ते पहलवान का इमरान हाशमी नाम का बकरा भी खास बना हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इसे पेप्सी कोला पीना पसंद है। इसकी कीमत एक लाख एक हजार रुपए रखी गई है।एक बकरा विक्रेता ने बताया कि हम इन बकरों को पूरे साल अपने परिवार के सदस्य की तरह पालते हैं और फिर कुर्बानी के लिए बाजार में लाते हैं।






