नई दिल्ली. 2014 में होने वाले आम चुनावों से पहले बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों को लेकर रेस शुरू हो गई है। बीजेपी के नेता राम जेठमलानी ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री (
मोदी बन पाएंगे बीजेपी के अटल? राजनाथ की नरेंद्र मोदी से मुलाकात के मायने समझिए) 100 फीसदी सेकुलर हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा, 'मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए जोरदार मांग उठ रही है। सुषमा भी अच्छी नेता हैं लेकिन मांग मोदी को लेकर है।' यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य तो वे भी हैं। लेकिन वे मोदी जितने लोकप्रिय नहीं हैं। इससे पहले सोमवार को यशवंत सिन्हा ने कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। इस बहस में कूदते हुए बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह तक ने कहा है कि मोदी की लोकप्रियता पर कोई दो राय नहीं हो सकती है। वहीं, जेडी-यू मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। पार्टी के नेता अली अनवर ने कहा है कि मोदी का विरोध उनकी पार्टी का सैद्धांतिक रुख है।
इस बीच, प्रधानमंत्री पद के लिए उठ रही मांगों के बीच कर्नाटक में बीजेपी का संकट बढ़ता जा रहा है। राज्य में बीजेपी के 13 बागी विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। येदियुरप्पा के करीबी इन विधायकों ने स्पीकर केजी बोपैया से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफे सौंपे। इस बीच, बीजेपी ने भी 13 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए औपचारिक अर्जी दे दी है। इस मुद्दे पर अब स्पीकर को फैसला करना है।