नई दिल्ली. दामिनी के साथ हुए गैंगरेप के बाद उसके दोस्त ने पुलिस से झूठ बोला था? दामिनी गैंगरेप मामले में केंद्र सरकार की ओर से गठित जस्टिस उषा मेहरा कमेटी की रिपोर्ट से यह सवाल उठा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंग रेप की शिकार लड़की के दोस्त ने पुलिस और मीडिया को अलग-अलग बयान दिए। कमेटी ने यह रिपोर्ट शुक्रवार को केंद्र सरकार को सौंपी। केंद्र ने पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए इस कमेटी का गठन किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है पुलिस ने रेप के बाद की कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती। हालांकि कमेटी ने कहा है कि पीसीआर वैन के साथ तैनात पुलिस सिपाही उस बस को रोकने में नाकाम रहे जिसमें पीड़िता के साथ रेप हो रहा था। कमेटी ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में पीसीआर वैन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी कमी है। जस्टिस मेहरा ने रिपोर्ट में कहा है, 'हमने पीसीआर के 100 नंबर पर किए गए काल के बाद पुलिस की कार्रवाई में कोई कमी नहीं पाई। पुलिस ने काल के 6 मिनट के अंदर कार्रवाई की।'
22 फरवरी की अन्य महत्वपूर्ण खबरें:
ये भी पढ़ें