विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Women Lawyers Move Supreme Court To End Harassment In Courts

सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में महिला वकीलों का यौन शोषण!

Agency | Sep 09, 2012, 09:07AM IST
 
 


नई दिल्ली.क्या देश की तमाम निचली अदालतों से लेकर सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट तक में महिला वकीलों का यौन शोषण हो रहा है? अगर 63 महिला वकीलों की याचिका को सच माना जाए तो इन अदालतों में ऐसा ही हो रहा है। इनमें से कई महिला वकीलों ने एक दशक से ज़्यादा लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है। महिला वकीलों के मुताबिक, हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय चाहिए। याचिका दाखिल करने वाली महिला वकील महिलाओं के साथ कोर्ट परिसर में भेदभाव और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं को जानती हैं। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट वकालत जैसे सम्मानित पेशे में काम कर रही महिलाओं को राहत दे।   
 
याचिकाकर्ता महिला वकीलों ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट या अन्य किसी भी कोर्ट में महिला वकीलों के लिए कोई फोरम नहीं है जहां वे यौन उत्पीड़न करने वाले अपने पुरुष सहयोगियों या पुरुष मुवक्किलों के खिलाफ शिकायत कर सकें।'  
 
1997 के विशाखा जजमेंट के तहत सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गाइडलाइंस तय की थीं। इनके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और सभी ट्रायल कोर्ट में महिला के नेतृत्व वाली समितियों का गठन किया जाना था। इन समितियों में महिला सदस्यों की संख्या बहुमत में रखे जाने की बात कही गई थी। इन समितियों का काम महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन शोषण के मामलों में महिलाओं को इंसाफ दिलाना था। याचिका दाखिल करने वाली महिला वकीलों के मुताबिक, 'अभी तक ऐसी कोई कमिटी या फोरम नहीं बनाया गया है। ऐसी समितियों या फोरम के गठन की तुरंत जरुरत है।'
स्‍कूल बसों में बच्चों का हो रहा है यौन शोषण: इन बातों का रखें खयाल

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment